Pratapgarh Kunda News: अमरूद तोड़ने से रोका तो परिवार को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंतीं गांव निवासी सत्य प्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी क्रांति देवी ने पुलिस को तहरीर दी। 27 जुलाई की शाम वह मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गई थी। तभी पड़ोस के कुछ लोग उसके घर जाकर अमरूद तोड़ने लगे। उसकी बेटी प्रज्ञा और आरती ने रोका तो आरोपियों ने मारपीट की। रात करीब 7:30 बजे आरोपी नशे की हालत में दोबारा पहुंचे और गालियां देते हुए उसकी बेटियों को पीटने लगे। बचाने पर उसे भी लाठी से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता क्रांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने चाहत शर्मा, नोथू शर्मा, उसकी पत्नी, तनू, मोहिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.