Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़ कोट में लूट का आरोपी मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ कोट में रविवार शाम महिला को बंधक बनाकर करीब 80 लाख के जेवर की लूट में चिह्नित आरोपी गुरुवार शाम पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से लूट के जेवर, तमंचा बरामद कर उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ कोट में राजा अमर प्रताप सिंह के महल में रहने वाली सुरेश सिंह की 55 वर्षीय पत्नी चंदा सिंह उर्फ बेबी को रविवार रात बंधक बनाकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश नकदी सहित करीब 80 लाख के जेवर ले गए। मामले की छानबीन में जुटी स्वॉट टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी को चिह्नित कर लिया था। स्वॉट टीम प्रभारी अमित चौरसिया, एसओ राकेश चौरसिया गुरुवार शाम मखबिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.