प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज कोतवाली में हुए थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से समस्याओं की सुनवाई की। समाधान दिवस में जमीन संबंधी विवाद को लेकर डीएम अभिषेक पाण्डेय एसपी दीपक भूकर ने मातहतों को लापरवाही नहीं करने की सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षको व लेखपालों को बारी-बारी से तलब कर उनके क्षेत्र में आबादी तथा सार्वजनिक रास्ते आदि से जुड़े विवादों का ब्यौरा मांगा तो राजस्व राजस्व कर्मियों के माथे पर पसीना आ गया। डीएम ने लेखपालों को दो दिन का अभियान चलाकर जर्जर मकानों को भी चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि जिन मामलों में अदालत का स्थगन हो उनके निर्माण में अवरोध का समाधान कराया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर डीएम ...