Pratapgarh Kunda News: अफसरों ने छह संदिग्ध खाद्य पदार्थ के नमूने लिए
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने शनिवार को अभियान के तहत खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापामारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने विभिन्न तहसीलों में रेस्टोरेंट, मिष्ठान एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, पनीर, खोया, घी समेत कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, संतोष कुमार दुबे, डॉ. यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी और डॉ. शमशुन नेहा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.