Pratapgarh Kunda News: अपहृत युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। पुलिस ने अपहरण के मुकदमें में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने अपहृत युवती की भी बरामदगी की है। लीलापुर थाना के उप निरीक्षक दीपक यादव सोमवार को पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे सूरज वर्मा पुत्र रामाश्रय वर्मा निवासी रूप का पुरवा को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहृत युवती की भी बरामदगी की। उप निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.