Pratapgarh Kunda News: अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार चल रहे अपहरण के एक आरोपी को गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय ने फोर्स के घेराबंदी कर कंधई के भैरोगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपहरण के आरोपी का कंधई पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। एसओ कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि अपहरण के आरोपी बृजेश कुमार वर्मा निवासी सराय जमुआरी थाना कंधई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर अन्य कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.