प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के बहोरी गांव निवासी मुकुल सरोज उसकी बेटी को अगवा कर बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को पुलिस ने उसे बरियावां के पास से गिरफ्तार कर लिया, विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...