प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कंधई के शीतलागंज निवासी 48 वर्षीय हसनैन और महेशगंज के बसावन का पुरवा निवासी 20 वर्षीय आलोक वर्मा ने गुरुवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां से हसनैन को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। उधर नगर कोतवाली के किशुनदासपुर निवासी जितेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी अलका की सिंदूर खाने से हालत बिगड़ गई। उसे भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...