प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: अधिवक्ता ने मोबाइल पर गाली देने व हत्या करने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पट्टी के बीबीपुर गांव निवासी रोशन सिंह तहसील में वकालत करते हैं। उनका आरोप है कि गुरुवार को तहसील गेट पर जब वह खड़े थे तो इस दौरान उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। उन्होंने फोन रिसीव किया। फोन करने वाले युवक ने गाली गलौज करते हुए हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर व अज्ञात नाम पता के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...