प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: नेवाजीलाल (रामपुर बावली) निवासी अधिवक्ता घनश्याम मिश्र लालगंज तहसील में अधिवक्ता की प्रैक्टिस करते हैं। अधिवक्ता की 95 वर्षीय मां अनारकली का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। निधन की जानकारी पर तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता घनश्याम मिश्र की मां के निधन पर शोक जताया। इस दौरान शिवरंजन यादव, अबरार अहमद, नामवर सिंह, सिंटू मिश्र, विकास मिश्र, मो. असलम, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल तिवारी महेश, देवी प्रसाद मिश्र, हरिश्चन्द्र पांडेय, राममोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...