Pratapgarh Kunda News: अतिक्रमण पर कार्रवाई, 10 दुकानें हटावाईं
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। डीएम अभिषेक पांडेय के आदेश पर नगर पालिका की ओर से शहर को सुगम यातायात प्रदान करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण के दायरे में आने वाली दुकानों को कब्जे में लेकर पालिका जुर्माना वसूल रही है। मंगलवार को पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मकंद्रूगंज की पुलिस टीम ने कर्मचारियों की मदद से स्टेशन रोड, पुराना मालगोदाम रोड से अतिक्रमण हटाया। बुलडोजर की मदद से नाली पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया। ताला लगी 10 गुमटियों को पालिका की टीम ने कब्जे में लेकर कार्यशाला भेज दिया। मनमानी तक सड़क पर सामान डंप करने वाले आठ दुकानदारों से दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है.
नाली से निकाली जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.