प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पुलिस लाइन में तैनात इटावा का निवासी 28 वर्षीय सिपाही ध्रुवेश कुमार शुक्रवार रात डाकबंगले के पास से जा रहे थे। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर मारने वाला वाहन चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनुपम त्रिपाठी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। सीओ सिटी आशुतोष मिश्र ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उनका हाल जाना। बाद में उन्हें निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...