Pratapgarh Kunda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के सरसी खाम गांव निवासी 68 वर्षीय चमेला देवी गुरुवार को घर से कंधई मार्ग पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के बेटे अशोक कुमार ने कंधई थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.