प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिला मुख्यालय से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। रानीगंज के परशुरामपुर गांव निवासी 29 वर्षीय अमरेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू इलाके के एक गोलीकांड में आरोपी था। वह इस बीच जमानत पर छूटा था। सोमवार शाम जिला मुख्यालय से बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज के राजापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...