Pratapgarh Kunda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: मदाफरपुर। गांव के पास ही पैदल जाते समय गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल अधेड़ ने इलाज के दैरान दम तोड़ दिया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी 55 वर्षीय प्रमोद शुक्ला गुरुवार दोपहर मदाफरपुर बाजार से पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएचसी कोहंडौर भेजा। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज ले गए। वहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.