प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज नगर पंचायत के जगापुर मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मीकांत तिवारी शनिवार की शाम करीब सात बजे हीरागंज चौराहे पर स्थित डेयरी से दूध लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह जगापुर मोड़ के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज को निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...