प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंजI। इलाके के अगई निवासी बाबूलाल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि बेटा नन्हें लाल रानीगंज कैथौला बाजार से साइकिल से घर आ रहा था। गांव के पास ही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर में मार दी। टक्कर में बेटे को गंभीर चोट आई और वह कोमा में चला गया। लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...