प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: एसडीएम और तहसीलदार के अचानक तबादले की खबर मिलते ही तहसील की हलचल बढ़ गई। जहां पेन ड्राइव हासिल करने को लोग जुगत लगाते दिखे, वहीं पुरानी पत्रावलियों को भी बैक डेट में निस्तारित किए जाने की चर्चा रही। डीएम अभिषेक पाण्डेय ने कुंडा के एसडीएम रहे वाचस्पति सिंह को लालगंज एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि सदर के एसडीएम अजय यादव को कुंडा की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह कुंडा के तहसीलदार अलख शुक्ला को सदर का तहसीलदार बनाया है और सदर के तहसीलदार रहे अनिल कुमार को कुंडा का तहसीलदार बनाया है। अचानक हुए तबादले की खबर मिलते ही तहसील में हलचल मच गई। यह भी पढ़ें- 11 लिपिको के बदले गए पटल जहां आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों से संबंधित डाटा (पेन ड्राइव) हासिल करने की होड़ लोगों में लगी रही। वहीं लंबित पुरानी ...