Pratapgarh Kunda News: अजगरा संवाद के जोनल राउंड में साक्षी बनीं विजेता
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: नगर पंचायत कार्यालय गड़वारा में शनिवार को अजगरा संवाद कार्यक्रम के जोनल राउंड में प्रतिभागियों ने सवालों का जवाब बेबाकी से दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। दि ग्रेट अजगरा डिबेट प्रतियोगिता में पांच सदस्यीय मंडल ने प्रतिभागियों से कई सवाल पूछे। जिसका प्रतिभागियों ने उत्तर दिया। निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित करते हुए कुशहा वार्ड की साक्षी पाण्डेय को विजेता घोषित किया। साक्षी को माला पहनाकर, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ईओ अभय रंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू, लिपिक नितेश द्विवेदी, शिवकुमार गुप्ता, संजय पाठक, शिव शंकर सरोज, नृपेंद्र मणि शर्मा, कपिल देव पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.