प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। अचानक रोजगार सेवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे प्रयागराज ले गए। इलाज के दौरान देर रात उसकी सांस थम गई। शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार शृंग्वेरपुर गंगा घाट पर किया गया। बिहार ब्लॉक के बढ़ईपुर गांव निवासी बरसाती का 38 वर्षीय बेटा दिनेश कुमार सरोज सिलावटपुर गांव में रोजगार सेवक के रुप में सेवारत था। रविवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार देररात दिनेश की सांस थम गई। सोमवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। खबर मिलते ही बीडीओ शिव बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और परि...