प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर भीषण गर्मी में परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। गांव में प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए अघोषित विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। सुधार नहीं होने पर उपकेन्द्र का घेराव करने की चेतावनी दी।कुंडा के विद्युत उपकेन्द्र चौंसा से जुड़े गांवों में लगातार हो रही अघोषित कटौती से नाराज ग्रामीण रविवार को सड़क पर उतर आए। सुजौली गांव के ग्रामीणों ने प्रर्दशन नारेबाजी करते हुए कहा कि अघोषित विद्युत कटौती के कारण भीषण गर्मी में रात की नींद, दिन का चैन हराम हो गया है। पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। किसानों की खेती, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण रोस्टर के मुताबिक विद्युत आप...