प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन अंतू के साइडिंग लाइन पर गुरुवार शाम इमली का पेड़ अचानक गिर गया। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। रेलवे लाइन का विद्युत पोल और तार टूट गया। तार से निकली चिनगारी से इमली की डाल जलने लगी और धुएं का गुबार उठने लगा। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी और एक मालगाड़ी को आसपास के स्टेशन पर रोक दिया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे अंतू स्टेशन पर कोई ट्रेन न होने से बहुत अधिक भीड़ भी नहीं थी। अचानक साइडिंग लाइन की ओर पेड़ गिरा तो वह पोल और तार तोड़ते हुए प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कुछ ही देर में रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और लाइन बंद करावाकर पेड़ हटवाने में जुट गए। पेड़ की डाल काटकर हटाने के बाद क्षतिग्रस्त विद्युत पोल ...