प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जगेशरगंज रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए सांसद डॉ.एसपी सिंह पटेल ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि यह प्रक्रिया 2012 से चल रही है लेकिन अब तक अनिश्चित बनी हुई है। इससे आवागमन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए 21 नवम्बर को निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए भूमिपूजन, शिलान्यास की प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिससे विकास को गति मिल सके। सांसद ने उक्त पत्र की प्रति डीएम को भी भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...