पटना, अगस्त 3 -- Prashant Kishor Result LIVE: बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर जीत की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। मतगणना का आधा से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। 31 राउंड में 17 चक्रों की गिनती खत्म हो गई है। 17 राउंड के बाद प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नीरज कुमार सिन्हा से 9581 वोट की बढ़त ले ली है। 17 राउंड के दौरान भाजपा सिर्फ एक बार चौथे राउंड में पीके नाम से मशहूर प्रशांत किशोर से महज 17 ज्यादा वोट हासिल कर सकी। 17वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर को 33538 और नीरज सिन्हा को 23957 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता 8272 वोट के साथ बहुत पीछे हैं और हार-जीत वाले मुकाबले से बाहर हो गई हैं। बाकी 22 कैंडिडेट में कोई भी हजार वोट तक नहीं पहुंच पाया है। कई अभी सौ तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रह...