नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Pradosh Vrat 2026: हर महीने कई ऐसे व्रत पड़ते हैं जिनका सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। इस व्रत का संबंध भगवान शिव से होता है। भगवान शिव को समर्पित ये व्रत हर महीने में दो बार आता है। दोनों व्रत कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आती है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत में जिन लोगों ने पूरे विधि विधान से भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा कर ली तो उसकी जिंदगी की सारी बाधाएं पूरी तरह से खत्म हो जाती हैं। साथ ही घर में खुशहाली और बरकत आती है। बात की जाए अगले महीने यानी मार्च की तो इसमें एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन प्रदोष व्रत पड़ने वाले हैं। नीचे जानें कि तीनों व्रत की तारीख क्या है? साथ ही जानें कि इस व्रत से लिए पूजा का आसान तरीका क्या है?मार्च 2026 के महीने में पड़ने वाले प्रदोष व्रत की लिस्ट1. मार्च में...