नई दिल्ली, जुलाई 3 -- PPF Investment : क्या आप जानते हैं कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में सिर्फ 30 साल तक नियमित निवेश से आप 1.54 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं? अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले पूरा कैलकुलेशन समझ लीजिए। यहां बता दें कि सिर्फ 15 या 20 साल के निवेश में 1.54 करोड़ रुपये का फंड नहीं बनेगा। जानिये कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में इतना बड़ा फंड बनाने के लिए कितने साल निवेश करना होगा।पीपीएफ पर मिलते हैं ये 3 फायदे पब्लिक प्रोविडेंट फंड देश की सबसे भरोसेमंद सेविंग योजनाओं में से एक है। पीपीएफ में निवेश करने पर सरकार की गारंटी, टैक्स छूट और टैक्स फ्री रिटर्न भी मलिता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग पीपीएफ में निवेश करते हैं। PPF में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा करके 1.54 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट...