PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर आया सरकार का फैसला
नई दिल्ली, मार्च 30 -- Small Savings Scheme Interest Rate: सरकार ने एक बार फिर छोटे बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को कोई नया तोहफा नहीं दिया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यानी आम निवेशकों को अब भी वही पुरानी दरों पर रिटर्न मिलेगा, जो पिछले कई महीनों से मिल रहा है।लगातार आठवीं तिमाही ब्याज दरों में बदलाव नहीं यह लगातार आठवीं तिमाही है जब सरकार ने ब्याज दरों को जस का तस बनाए रखा है। इससे पहले आखिरी बार 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं की दरों में बदलाव किया गया था। उसके बाद से निवेशकों को नई दरों का इंतजार है, लेकिन फिलहाल उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। यह भी पढ़ें- इस सरकारी बैंक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.