नई दिल्ली, मई 17 -- आयुष्मान खुराना की मल्टीस्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी और अब बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा रही है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म PPAWD की कमाई में बीते शनिवार को 43.8% की दमदार ग्रोथ दिखाई पड़ी। फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 13 करोड़ 70 लाख रुपये हो चुकी है। पॉजिटिव बज और अफॉर्डिबल टिकटों के चलते रविवार को कमाई का आंकड़ा और ऊपर जाता नजर आ सकता है।पति पत्नी और वो दो का डे2 कलेक्शन फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो आयुष्मान खुराना के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने अहम किरदार निभाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद अभी तक फिल्म...