नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला 17 रनों से जीता। इसी के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का चौका लगाने में कामयाब रहा। नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की जीत के दो हीरो रहे। एक शिवम दुबे, जिन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 31 गेंदों पर 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 66 रनों की धुआंधार पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में दो विकेट भी चटकाए। दूसरे वरुण चक्रवर्ती, जिन्हें 3 ओवर में महज 14 रन खर्च कर 3 बड़े विकेट चटकाए। शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं वरुण चक्रवर्ती इस अवॉर्ड से चूक गए। यह भी पढ़ें- उम्मीदें भारी पड़ रही हैं.गावस्कर ने बताया अभिषेक के फेल होने का कारण मगर भारतीय टीम ने उन्हें खाली हाथ नहीं जाने दिया। टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम...