नई दिल्ली, जून 10 -- मां बनने की खुशी जितनी खास होती है, उसके बाद शरीर में आने वाले बदलाव भी उतने ही बड़े होते हैं। इन्हीं बदलावों में से एक है बालों का तेजी से झड़ना। कई महिलाओं को डिलीवरी के कुछ महीनों बाद अचानक कंघी, तकिए या बाथरूम में पहले से ज्यादा बाल दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में चिंता होना बिल्कुल सामान्य है। हालांकि यह समस्या अक्सर शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों की वजह से होती है, लेकिन सही देखभाल से बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है। अगर आप बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय पसंद करती हैं, तो नारियल तेल, कड़ी पत्ता, मेथी दाना, कलौंजी और रोजमेरी की पत्तियों से बना यह खास तेल आपके बालों को पोषण देने और उनकी देखभाल करने में मदद कर सकता है।इस तेल को बनाने के लिए क्या चाहिए? एक कप नारियल तेल एक मुट्ठी कड़ी पत्ता एक बड़...