Portronics Toad Fold वायरलेस माउस लॉन्च, फोल्ड करके जेब में रख सकेंगे; कीमत Rs.899
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- पोर्टेबल कंप्यूटिंग को ध्यान में रखते हुए Portronics ने भारत में अपना नया वायरलेस माउस Toad Fold लॉन्च किया है। इस माउस की सबसे खास बात इसका फोल्डेबल डिजाइन है, जिसकी मदद से इसे आसानी से लैपटॉप बैग, स्लीव या यहां तक कि जेब में भी रखा जा सकता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया है जो अलग-अलग जगहों पर काम करते हैं। Toad Fold को मैट ब्लैक फिनिश में पेश किया गया है। फोल्ड होने के बावजूद इसे खोलने पर यह एर्गोनॉमिक शेप में आ जाता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान कंफर्टेबल ग्रिप मिल सके। कंपनी का दावा है कि इसका कर्व्ड प्रोफाइल लंबे वर्क सेशन में कलाई पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है। यह भी पढ़ें- हर पासवर्ड याद रखने की झंझट खत्म! Google ऐसे करेगा आपका काम आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.