Portronics AuraTrio 90W स्पीकर सिस्टम लॉन्च, मिलेंगे 3 स्पीकर्स; 6 घंटे तक चलेगी बैटरी
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- टेक ब्रैंड Portronics ने भारत में अपना नया वायरलेस स्पीकर सिस्टम AuraTrio लॉन्च किया है। यह 90W का थ्री-पीस स्पीकर सिस्टम है, जिसमें एक 60W का मेन स्पीकर और दो 15W के डिटैचेबल सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे म्यूजिक, मूवी, पार्टी और आउटडोर एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया है। खास बात यह है कि दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स को मेन यूनिट से अलग करके कमरे या किसी आउटडोर स्पेस में अलग-अलग जगह रखा जा सकता है। इससे ज्यादा इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है। Portronics AuraTrio में 60W का मेन स्पीकर दिया गया है, जबकि दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स 15W-15W आउटपुट देते हैं। इस तरह पूरे सिस्टम का कुल आउटपुट 90W है। मेन यूनिट में 100 x 120mm का वूफर, दो 45mm ट्वीटर और दो पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं। यूजर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.