नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Portronics ने भारत में नया MopCop Duo 3-in-1 कॉर्डलेस क्लीनिंग डिवाइस लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया प्रोडक्ट एक ही डिवाइस में वैक्यूम क्लीनर, फ्लोर मॉप और एयर ब्लोअर का काम करता है। इसे घर की रोजमर्रा की सफाई के साथ-साथ कार और फर्नीचर जैसी जगहों की सफाई को आसान बनाने के लिए पेश किया गया है। Portronics MopCop Duo में ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 17,000Pa तक की सक्शन पावर देती है। कंपनी के मुताबिक इसकी मदद से धूल, छोटे कण, क्रम्ब्स और पालतू जानवरों के बाल जैसी गंदगी को साफ किया जा सकता है। इसमें दो स्पीड मोड मिलते हैं, जिन्हें LED इंडिकेटर की मदद से पहचाना जा सकता है। यह भी पढ़ें- ChatGPT में आया नया Privacy Center, अब एक जगह मिलेंगी सारी प्राइवेसी सेटिंग्समिलता है खास 3-in-1 डिजाइन इस डिवाइस की खासियत इसका 3-in-1 डिज...