नई दिल्ली, अगस्त 31 -- अगर आप Android फोन यूज करते हैं और Facebook या Instagram पर वीडियो या किसी अन्य कंटेंट के नाम पर कोई ऐप डाउनलोड करने का ऐड देखते हैं, तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। भारत सरकार से जुड़े साइबर सिक्योरिटी सिस्टम ने ऐसे मालिशियस एंड्रॉयड ऐप्स को लेकर चेतावनी जारी की है, जो पोर्न ऐप के रूप में यूजर्स को अट्रैक्ट करके उनके फोन का कंट्रोल हासिल कर सकते हैं और इसके बाद बैंक अकाउंट से पैसे चोरी करने की कोशिश कर सकते हैं। नई चेतावनी National Cybercrime Threat Analytics Unit (NCTAU) की ओर से सामने आई है, जो होम मिनिस्ट्री के Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) के साथ काम करती है। NCTAU ने ऐसे मालिशियस Android ऐप्लिकेशंस के साथ होने वाले फाइनेंशियल फ्रॉड में बढ़ोतरी देखी है और एजेंसियों को इस खतरे पर नजर रखने के...