Police Lathi Charge: कंटीले तार और पानी की बौछार से नहीं रुके रांची के छात्र, विधानसभा के करीब लाठीचार्ज
रांची, अगस्त 10 -- Police Lathi Charge on Students in ranchi: झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए हजारों छात्रों पर विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज हुआ। इससे पहले आंदोलनकारी छात्र 6 बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर लगातार बढ़ रहे थे। सातवें बैरिकेडिंग के पास पुलिस बल को छात्रों पर बल प्रयोग करना पड़ा। इससे पहले पुलिस बल ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन भी छोड़ा, लेकिन छात्र रुके नहीं। उल्टा वाटर कैनन की तरफ भागे और नाचने लगे। इस बीच छात्रों ने खेत के रास्ते विधानसभा की पिछली दीवार के करीब भी जाने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। विधानसभा घेराव में 9 दिनों से अनशनरत देवेंद्र महतो भी पहुंचे हैं। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द और धांधली की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.