PoK में हिंसा पर भड़का UN, पाकिस्तान को लगाई लताड़, मौतों की जांच की मांग
जिनेवा, जुलाई 18 -- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इसमें कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। पीओके में जारी अशांति पर अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है और मौतों की जांच करवाने के लिए कहा है। जिनेवा से जारी बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टुर्क ने इस माह के अंत में होने वाले क्षेत्रीय चुनावों से पहले पीओके में फैली अशांति के बीच शांति बनाए रखने की अपील की। बयान के अनुसार, जून से अब तक कई लोगों की मौत की जानकारी है। इनमें ज्यादातर प्रदर्शनकारी हैं, जबकि कुछ कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मी भी शामिल हैं। टुर्क ने अशांति के दौरान हुई मौत की सभी घटनाओं की तत्काल, गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.