PoK में बवाल से घबराए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, करने लगे प्रदर्शनकारियों से बातचीत की अपील
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शन जारी है। लगता है इस बवाल से पाकिस्तानी पीएम घबरा गए हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बात करने की अपील नहीं करते। उन्होंने इलाके में उठ रही शिकायतों और मांगों को सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने पर जोर दिया है। साथ ही, उन तत्वों को सख्त चेतावनी भी दी है जो क्षेत्र में अराजकता और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। शरीफ ने स्पष्ट किया कि सरकार शांतिपूर्ण संवाद के लिए तैयार है, लेकिन उपद्रव और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बैठकर और बातचीत के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के साथ संवाद की संभावनाओं का भी संकेत दिया और उम्मीद जताई कि नई सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.