PoK में पाकिस्तान के खिलाफ उबाल, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, एक की मौत के बाद बढ़ा बवाल
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में रविवार को पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों का उबाल जारी रहा। हजारों प्रदर्शनकारियों ने कथित घेराबंदी हटाने, संचार सेवाओं की बहाली, भोजन-दवाओं की निर्बाध आपूर्ति, गिरफ्तार नेताओं की रिहाई और 38 सूत्री समझौते के क्रियान्वयन की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनों के दौरान अनब इलाके में हिंसा भड़क उठी। पुलिस और रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और गोलीबारी की। इस घटना में मोहम्मद याकूब नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी और आंसू गैस के इस्तेमाल में चार युवक भी घायल हुए हैं। बता दें कि ये प्रदर्शन जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के आह्वान पर आयोजित किए गए। मुजफ्फराबाद, रावलकोट, मीरपुर, डड्याल, डेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.