नई दिल्ली, अगस्त 4 -- पीओके में जारी अशांति और विरोध प्रदर्शनों के व्यापक समाचार कवरेज के बाद पाकिस्तान में डिजिटल सेंसरशिप बढ़ा दी गई है। स्थानीय और क्षेत्रीय समाचार वेबसाइटों के साथ-साथ अल जजीरा इंग्लिश जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों की पहुंच को भी देश के कई हिस्सों में बाधित कर दिया गया है। हालांकि, पाक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई यूट्यूब चैनलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इन चैनलों में मुख्य विपक्षी दल, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और सरकार के आलोचक पत्रकारों के चैनल शामिल हैं।महिलाएं और बच्चे कर रहे प्रदर्शन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में नहीं ला पा रही है। रविवार देर रात कथित तौर पर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन कर रह...