PoK में जानलेवा हिंसा हो रही, पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाए; भारत ने किया बेनकाब
नई दिल्ली, जून 9 -- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लोगों के साथ की गई बर्बरता के लिए भारत ने मंगलवार को इस्लामाबाद की कड़ी आलोचना की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि वह उस देश को उसके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराए। पीओके के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में कथित तौर पर 20 से अधिक लोगों की मौत के बाद भारत की प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की हताशा भरी कोशिशें की हैं। यह भी पढ़ें- यूसुफ पठान भी कर रहे हैं NDA को सपोर्ट, TMC के बागी सांसदों में शामिल रणधीर जायसवाल ने कहा, 'इस संदर्भ में हम पाकिस्तान से आने वाली फेक न्यूज और वीडियो का एक चलन लगातार देख रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.