नई दिल्ली, जनवरी 9 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रहे 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ और श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने अमेरिका, हिंदुत्व और भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। नींदड़ क्षेत्र में आयोजित कथा में उन्होंने कहा कि जो अमेरिका आज दुनिया में दादागिरी कर रहा है, वह आने वाले समय में कुछ भी नहीं कर पाएगा। 21वीं सदी में हिंदुत्व का वर्चस्व बुलंदी पर जाएगा और भारत एक अजेय व विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक शक्ति लगातार बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में वैश्विक समीकरण पूरी तरह बदलेंगे और भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि "अमेरिका की दादागिरी खत्म होगी और हमारा भारत अजेय बनेगा। यह समय भारत के उत्थान का है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.