PoK के हालात देख उमर अब्दुल्ला बोले- आज लगता है 80 साल पहले सही फैसला लिया गया था
श्रीनगर, अगस्त 15 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) को लेकर बड़ा बयान दिया। श्रीनगर में तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि LoC के उस पार के हालात देखकर उन्हें महसूस होता है कि करीब 80 साल पहले देश के नेताओं ने जो फैसला लिया था, वह सही था। उन्होंने कहा कि 'हमलावर खबरदार' का नारा लगाने वाले लोग सही थे और उनके बलिदान पूरी तरह जायज थे। जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि LoC के दूसरी तरफ जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर दर्द, अफसोस और गहरी तकलीफ होती है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब PoJK में हाल के महीनों में पाकिस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.