नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नया फोन खरीदने का प्लान है लेकिन कम दाम में स्टाइलिश दिखने वाला फोन चाहिए, वो भी 5G कनेक्टिविटी के साथ, तो POCO M8x 5G आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इसे अगस्त 2026 में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। यह M8 सीरीज का हिस्सा है और खासतौर से लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस करता है। हम इसका रिव्यू करने का मौका मिला, चलिए बताते हैं इस फोन के साथ कैसा रहा हमारा अनुभव...बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा पूरा बॉक्स येलो कलर का है। बॉक्स के अंदर फोन के अलावा एक प्रोटेक्टिव कवर, 45W चार्जर और एक यूएसबी टू टाइप-सी केबल है। इसमें सिम इजेक्टर टूल भी है और साथ में कुछ डॉक्यूमेंट्स भी हैं।डिजाइन और बिल्ड लगभग 232 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 170.1x78.4x8.8 एमएम है। यानी इस फोन की मोटाई 8.8 एमएम है। फोन की चौड़ा...