नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Poco M8x 5G India Launch: पोको भारतीय बाजार में एक और नया 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने Poco M8x 5G की भारत में लॉन्चिंग को टीज कर दिया है। इसके साथ ही फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जहां इसके डिजाइन और सेल से जुड़ी जानकारी सामने आई है। माइक्रोसाइट पर सामने आई तस्वीर से पता चलता है कि Poco M8x 5G को फ्लैट बैक पैनल के साथ पेश किया जाएगा। फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसे गोल्ड कलर की फिनिश मिलती है। फोन ग्रीन कलर में दिखाई दिया है और इसके फ्रेम पर भी गोल्ड टच देखने को मिलता है। Poco ने अभी फोन की सटीक लॉन्च डेट, कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने यह जरूर कन्फर्म कर दिया है कि Poco M8x 5G भारत में लॉन्च होगा और इ...