PNG लाइन ब्लास्ट में घायल इन्फ्लुएंसर जिनी झाला अहमदाबाद एयरलिफ्ट होंगी, कोर्ट का आदेश
इंदौर, जून 26 -- इंदौर के विजयनगर गैस पाइपलाइन विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनी झाला को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद एयरलिफ्ट किया जाएगा। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने निर्देश दिए हैं कि जिनी का इलाज अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल में कराया जाए और इलाज का पूरा खर्च मध्यप्रदेश सरकार वहन करे। यह आदेश अधिवक्ता रितेश ईनानी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया।मीडिया से बातचीत में क्या कहा? अहमदाबाद रवाना होने से पहले जिनी झाला ने अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि बिना किसी गलती के उन्हें इस दर्द और पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.