जयपुर, अप्रैल 1 -- राजस्थान में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। वैश्विक स्तर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव के चलते जहां पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है, वहीं राज्य में अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार के 'प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश 2026' को प्रदेश में लागू कर दिया गया है, जिसके बाद अब उन इलाकों में PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य हो सकता है, जहां पाइपलाइन पहुंच चुकी है।जयपुर में लागू नियम, अन्य शहरों में तैयारी तेज राजधानी जयपुर में इस नियम का असर सबसे पहले देखने को मिल रहा है। जिन क्षेत्रों में PNG पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन लेना जरूरी होगा। गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, अगर उपभोक्ता...