मुख्य संवाददाता, नवम्बर 26 -- पटना, मुख्य संवाददाता। पीएमसीएच के मेडिकल आईसीयू में तीमारदार और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने बेमियादी हड़ताल की घोषणा की है। जेडीए ने कहा कि जब तक अस्पताल प्रशासन संस्थागत प्राथमिकी दर्ज नहीं कराता और सुरक्षा से जुड़ी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन ने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों, नर्सिंग कर्मियों और सुरक्षा गार्डों के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट और धमकी की घटनाओं को गंभीर बताया। कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग की। जेडीए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मेडिकल आईसीयू जैसे संवेदनशील विभाग में बार-बार अनुशासनहीनता और निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे न केवल स्वास्थ्यकर्म...