PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद ऐक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत, अधीक्षक तलब; मरीज हैं परेशान
पटना, जुलाई 8 -- पटना के पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल से हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतााल में आने वाले मरीज बेहद परेशान हैँ। हालत यह है कि अस्पताल में लोग पर्चा कटवाने के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। निशांत कुमार ने पीएमसीएच के सुपरिंटेंडेंट को तलब किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा। पीएमसीएच में हड़ताल की वजह से करीब 56 ऑपरेशन कैंसिल हो गए। इतना ही नहीं मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। इससे पहले पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल करने का ऐलान किया थ। एसोसिएशन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के सचिव, पीएमसीएच प्राचार्य और अधीक्षक को इस संबंध में जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.