हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 28 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्पष्ट तौर से कहा है कि PMCH के पूर्व प्राचार्य पर कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को जानकारी दी है कि निरीक्षण के दिन उन्होंने खुद भी नरेंद्र प्रताप सिंह को फोन किया था लेकिन उन्होंने उनका फोन तक नहीं उठाया। अब शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में कहा कि उन्होंने उच्चस्तरीय जांच कमेटी के गठन का आदेश दे दिया है। कमेटी के समक्ष वे अपनी बात रखेंगे। उसके मुताबिक ही कार्रवाई होगी। निशांत ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लापरवाह, कर्तव्यहीन, भ्रष्ट एवं बिना बताए कार्य से अनुपस्थिति रहने वालों पर कार्रवाई होगी। यह विभाग की स्पष्ट नीति है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे आगे भी अस्पतालों का औच...