नई दिल्ली, मार्च 8 -- PM Modi Delhi Metro LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली को कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की 30 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात देने जा रहे हैं। इसके लिए बुराड़ी स्थित डीडीए ग्राउंड में एक बड़ा कार्यक्रम आजोजित किया जा रहा है, जहां से पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के 2 नए कॉरिडोर का उद्घाटन और फेज-5ए के 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री सरोजिनी नगर स्थित जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) टाइप-5 क्वार्टर का भी लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी आज पिंक एवं मैजेंटा मेट्रो लाइन के नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसमें पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मौजपुर और मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर शामिल हैं। पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर ...